19 मार्च को लॉन्च होगा वीवो एक्स21, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ स्क्रीन के नीचे होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर
19 मार्च को लॉन्च होगा वीवो एक्स21, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ स्क्रीन के नीचे होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर
प्रमुख चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वीवो 27 मार्च को भारत में अपना नया फोन वी9 को लॉन्च करने वाला है। हालांकि कंपनी ने अब तक नाम की जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि वीवो का भारत में यह पहला फोन होगा जिसमें स्क्रीन पर ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। वहीं इससे पहले कंपनी चीन में अपना एक दूसरा मॉडल भी लॉन्च करने वाली है और इसके लिए भी मीडिया इनवाइट शेयर किया जा चुका है। खबर के अनुसार वीवो द्वारा 19 मार्च को एक्स21 को लॉन्च किया जाएगा। वीवो वी9 27 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, आईफोन X जैसी नॉच डिसप्ले के साथ होगा 24-एमपी सेल्फी कैमरा
कुछ दिन पहले ही कंपनी ने चीन में वीवो एक्स20 यूडी प्लस लॉन्च किया था जिसमें स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया था। वहीं अब कंपनी इसका अपग्रेड संस्करण पेश करने वाली है। पिछले माह बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान कंपनी ने वीवो एपेक्स फोन का प्रदर्शन किया था जिसमें स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर था और सेल्फी कैमरा भी छुपाकर रखा गया था। वीवो एक्स21, एपेक्स से अलग है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन के बारे में अब तक कोई लीक नहीं आई है। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता। 14 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी 5, टीज़र आया सामने

हां कंपनी ने जो मीडिया इनवाइट भेजा है उसके आधार पर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वीवो एक्स21 में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैन देखने को मिलेगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट में ही फोन का नाम लिख दिया है।
जहां तक वीवो एक्स20 यूडी प्लस की बात है तो इस फोन में स्क्रीन के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने स्नैप्टिक क्लियर आईडी फिंगरप्रिंट संस्करण का उपयोग किया है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेज़ल लेस 6.43-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन फनटच ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड 7.1.1 नुगट पर पेश किया गया है तथा आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है।
वीवो वी20 यूडी प्लस में 4जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है।फोटोेग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
19 मार्च को लॉन्च होगा वीवो एक्स21, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ स्क्रीन के नीचे होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर
Reviewed by Unknown
on
March 10, 2018
Rating:

No comments: