- 26 मार्च को लॉन्च होगा नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ओपो एफ7, हार्दिक पांड्या होंगे नए ब्रांड एम्बेसडर
आज लगभग सभी बड़े ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन को ‘नॉच डिसप्ले’ पर पेश कर रहे है। इसी कड़ी में टेक कंपनी ओपो का नाम भी जुड़ने जा रहा है। ओपो भारत में अपना पहला बेज़ल लेस फुल व्यू नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ओपो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन का नाम होगा ‘ओपो एफ7’ और यह फोन आने वाली 26 मार्च को देश में लॉन्च किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो आने वाली 26 मार्च को देश में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन ओपो एफ सीरीज़ का नेक्स्ट फोन ओपो एफ7 होगा। ओपो इंडिया ने अपने इस आगामी स्मार्टफोन एफ7 के लिए इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को बतौर ब्रांड एम्बेसडर चुना है और इस बात की आधिकारिक घोषणा भी फोन लॉन्च के साथ ही 26 मार्च को की जाएगी।


ओपो एफ7 को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन सामनें आए पोस्टर से यह पता चलता है कि कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन एप्पल आईफोन की डिसप्ले की ही तरह नॉच स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। फोन के दोनों किनारें जहां कर्व्ड होंगे वहीं नीचले हिस्से पर बेहद ही हल्का बेज़ल दिया गया है।
No comments: