ad

Technology

test

शाओमी मी मिक्स 2एस में होगा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 27 मार्च को होगा लॉन्च



शाओमी आने वाली 27 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस लॉन्च करने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही जहां एक वेईबो पोस्ट के जरिये यह सूचना मिली थी कि शाओमी मी मिक्स 2एस का कैमरा एआई तकनीक से लैस होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को नई जानकारी मिली है जिससे पता चला है कि शाओमी का यह हाईएंड डिवाईस वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार शाओमी 27 मार्च को मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन पहली बार टेक जगत के समक्ष पेश करने जा रही है। इस फोन को लेकर हमें एक डाक्यूमेंट इमेज प्राप्त हुई है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग फीचर से लैस होगा। वायरलेस तकनीक के साथ ही इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा।
mix-2s
शाओमी मी मिक्स 2एस की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश होगा तथा इसमें 2,160 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.01-इंच की डिसप्ले दी जाएगी। इस फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन के एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च करेगी जिनमें 8जीबी की रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भी शामिल होगा।
Reviewed by Unknown on March 10, 2018 Rating: 5

1 comment:

Powered by Blogger.